डेंगू में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:13

Foods to Avoid in Dengue: डेंगू में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, धड़ाम से गिरने लगेंगी प्लेटलेट्स, बचना हो जाएगा मुश्किल :-

मसालेदार खाना

डेंगू के बुखार में मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे डेंगू ट्रीटमेंट (dengue treatment) का असर कम हो सकता है। क्योंकि, मसालेदार खाना खाने से पेट में गैस, एसिड जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जो आपकी तकलीफ को बढ़ा देती हैं।

फ्राइड और जंक फूड

फ्राइड और जंक फूड आमतौर पर भी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। लेकिन डेंगू में इन फूड्स से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। क्योंकि, ऐसा खाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही डेंगू से रिकवरी (dengue recovery) में भी देरी हो सकती है। वहीं, फ्राइड फूड का सेवन आपकी इम्युनिटी को कमजोर करता है।

नॉन-वेजिटेरियन फूड

डेंगू में क्या नहीं खाना चाहिए? इस सवाल के जवाब में नॉन-वेज का नाम भी शामिल है। क्योंकि, डेंगू के कारण आपकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और नॉन-वेज को अच्छी तरह नहीं पचा सकती। वहीं, यह आपकी इम्युनिटी को कमजोर कर सकता है, जिसके कारण प्लेटलेट्स तेजी से गिर सकती हैं।

कॉफी

डेंगू में कॉफी या कैफीन वाली अन्य ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। कॉफी या कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसके कारण प्लेटलेट्स में बढ़ोतरी नहीं होती और डेंगू गंभीर बन सकता है। इसलिए डेंगू का बुखार जल्दी उतारने के लिए कॉफी से दूर रहें।

एल्कोहॉल

डेंगू में गलती से भी एल्कोहॉल का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब पीने से आपकी सेहत खराब होने लगती है और शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जिसके कारण लो प्लेटलेट्स की समस्या हो सकती है। आप डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info